
Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है. रविवार को पार्टी कार्यालय, रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग झारखंड में बंटी-बबली का खेल कर रहा है. आयोग ने विधानसभा चुनाव में सबों को एक समान अवसर मिलने, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान का प्रावधान कराए जाने की बात कही थी. पर चुनाव के लिए जारी नोटिफिकेशन में ऐसा नहीं दिखा. खासकर ऐसे क्षेत्रों खासकर ग्रामीण इलाकों में झामुमो-कांग्रेस मजबूत है, वहां मतदान की अवधि शाम चार बजे तक ही कर दी है. शहरी में इसे सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रखा है. खुद आयोग की मानें तो 88% वोटर वोट डालते हैं और 12% शहरी ही ऐसा करते हैं. फिर भी शहरों में समय ज्यादा और ग्रामीण में कम रखा गया है. पहले तो जिलों को बांटा और अब फिर क्षेत्रों को भी. चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है, उसे निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए.




