
Koderma : कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई गोसाईं टोला में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. मृतक की पहचान कृष्णा गोस्वामी (उम्र 40, पिता बाशो नाथ गोस्वामी, ग्राम गोसाईं टोला कोडरमा के रूप मे हुई है. सदर अस्पताल में धोबी में कार्यरत था. मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में काम करके दोपहर को घर गया इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिवार के लोगों ने घर खोला तो देखा कि फांसी लगा लिया है. इसके बाद इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को देने के बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण का नहीं चल पाया है.



