
Koderma : कोडरमा थाना अंतर्गत बरसोतियाबर स्थित अरघौती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक दो दिनों से लापता था. मृतक की पहचान संतोष कुमार सिंह (उम्र 42 वर्ष, पिता स्वर्गीय बालेसर सिंह, ग्राम बारसोतियाबार) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम वह घर से निकले थे लेकिन घर वापस नहीं लौटने के बाद रविवार को काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले.
इसके बाद कोडरमा थाना में पत्नी के द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. सोमवार को अरघौती नदी से शव देखने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. नदी से ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें: आगरा : बाइक की मामूली टक्कर के बाद भिड़े दो समुदाय, जमकर पथराव




