Court NewsLead News

रिश्वत लेते पकड़े गए सीएमपीडीआई के इंजीनियर को 4 साल की कैद

Ranchi : 13 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए सीएमपीडीआई, रांची के सिविल इंजीनियर उमा शंकर कुमार को सीबीआई कोर्ट ने चार साल कैद की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर 8 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. यह बता दें कि सीबीआई की टीम ने  उमा शंकर कुमार को नवंबर 2017 को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. बैंक गारंटी और सुरक्षा जमा जारी करने के एवज में वह मामले के सूचक नंद गोपाल त्रिपाठी से रिश्वत ले रहा था. अभियुक्त ने सूचक से 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत सूचक ने सीबीआई से की थी, सीबीआई की टीम ने जाल बिछा कर उसे रिश्वत लेते पकड़ा था. इसे लेकर सीबीआई ने कांड संख्या आरसी 09(ए)/2017 दर्ज की थी.

Related Articles

Back to top button