DhanbadJharkhand

धनबाद पुलिस ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने मुख्यमंत्री और डीजीपी के आदेशानुसार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम के तहत पांच अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं, जहां लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. शिविर में जमीन, आपसी विवाद, पारिवारिक और अपराधिक मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे. डीएसपी विधि व्यवस्था दीपक कुमार ने बताया कि कई मामलों का तत्काल निष्पादन करने की कोशिश की जा रही है और मामले से संबंधित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद हैं. अंचल अधिकारी शशिकांत सिनकर ने बताया कि धनबाद अंचल के अंतर्गत सभी मामलों का आज मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है और यहां पर त्वरित निष्पादन करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आपसी सहमति के अनुसार सुलह कराने की काफी प्रयास की जा रही है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करना और उन्हें न्याय दिलाना है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और न्याय प्राप्त करें.

Related Articles

Back to top button