JharkhandLead NewsSaraikela

सीएम ने सरायकेला में 472 करोड़ की परिसंपत्तियों का किया वितरण

Seraikela : झारखंड द्वारा सरायकेला खरसावां के काजू बागान मैदान, डोबो में आयोजित सरकार आपके द्वार के विशेष शिविर में पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच 472 करोड़ 16 लाख 83 हजार रु. की परिसंपत्ति का वितरण तथा 555 करोड़ 83 लाख 80 हजार रु. की योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया गया. लाभार्थियों को सीएम हेमंत सोरेन ने योजनाओं का लाभ दिया. उन्होंने सरकार द्वारा किये गये कार्यों की उल्लेख किया.

कार्यक्रम में झारखण्ड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी और कोल्हान के तमाम विधायक महजूद रहे.

वहीं लोगो को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों को काफ़ी फायदा हो रहा है, सरकार के कल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा हैं, जिससे विपक्ष के लोग विकास के काम से काफ़ी घबरा गए हैं..वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा जब से हमारी सरकार बनी है तब से सरकार गिराने में लगे हैं, हमारे लोगों को तोड़ने में लगे हैं, हमलोग घबराने वाले नहीं हैं.

Related Articles

Back to top button