Court NewsJharkhandRanchi

जेपीएससी अध्यक्ष का पद 22 अगस्त से खाली, HC ने राज्य सरकार से पूछा- कब होगी नियुक्ति

Ranchi: सिविल जज जूनियर डिवीजन से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी के अध्यक्ष नहीं होने पर नाराजगी जताई. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा है कि जेपीएससी में कब तक अध्यक्ष या प्रभारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी? कोर्ट ने मामले की सुनवाई मंगलवार निर्धारित की है. दरअसल, प्रार्थी श्वेता त्रिपाठी की ओर से सिविल जज जूनियर डिवीजन के मेंस के एग्जाम को जल्द कराने को लेकर याचिका दाखिल की गई थी. जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जानना चाहा कि मेंस का एग्जाम अबकब तक क्यों नहीं हुआ है. इस पर जेपीएससी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अध्यक्ष का पद रिक्त है, इसलिए सिविल जज जूनियर डिवीजन के मेंस की परीक्षा की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है.

कोर्ट को यह बताया गया कि जेपीएससी के नये अध्यक्ष के रूप में फिलहाल किसी की नियुक्ति नहीं हुई है. ना ही किसी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 21 अगस्त 2024 को जेपीएससी अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा अपने पद से रिटायर हो गईं. नीलिमा केरकेट्टा को 2022 में जेपीएससी की कमान सौंपी गई थी.  22 अगस्त से जेपीएससी अध्यक्ष का पद खाली है.

Related Articles

Back to top button