
Ranchi: जल संसाधन विभाग में कनिष्ठ को जूनियर इंजीनियर से असिस्टेंट इंजीनियर पद पर प्रमोशन दिए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में हाई कोर्ट की एकल पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि प्रार्थियों को भी उसी तिथि से प्रोन्नति दिया जाए जिस तिथि से प्रार्थी के कनिष्ठ को प्रमोशन दिया गया था. कोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दी.
मामले को लेकर अनिल कुमार, जयराम एवं विद्या भार्गव की ओर से अलग-अलग रिट याचिका हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी. उनकी ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया था उनकी पोस्टिंग झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग में 22 मई 2013 को जूनियर इंजीनियर के पद पर हुई थी. लेकिन सरकार की ओर से करीब 50 से अधिक उनसे कनिष्ठ को 30 दिसंबर 2023 से जूनियर इंजीनियर से असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर प्रोन्नति दे दिया गया. लेकिन उन्हें प्रोन्नति नहीं मिली है. उनकी ओर से प्रोन्नति दिलाने का आग्रह कोर्ट से किया गया था.
इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद बीटेक छात्रा को जिंदा जलाने के दोषी राहुल राज की फांसी की सजा बरकरार, HC ने खारिज की अपील




