
Ranchi: ग्रामीण विकास मंत्री ने डॉ. इरफान अंसारी ने जेएसएलपीएस के रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिया है और साथ ही एनआरईटीपी, एमकेएसपी, तथा जोहार परियोजना के संविदा कर्मियों को उनकी योग्यता एवं अनुभ व के आधार पर डीएवाई- एनएलआरएम परियोजना में समायोजित करने का निर्णय लिया, जिससे 363 कर्मियों को रोजगार की निरंतरता का लाभ मिलेगा. मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जेएसएलपीएस के तहत 500 नए पदों के सृजन का भी निर्देश दिया, जो विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग के निर्धन मट्रिक पास युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा. विभागीय मंत्री ने जेएसएलपीएस द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं की समीक्षा भी की है ओर स्पष्ट कहा है कि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ पहुँचाने के लिए आवश्यकता आधारित कार्य करें.




