Giridih

गिरिडीह: पूजा पंडालों में गणपति के दर्शन को पहुंची कल्पना सोरेन, 20 करोड़ की योजनाओं की रखी आधारशिला

Giridih: तीन दिनों के कार्यक्रम में शामिल होने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शनिवार को गिरिडीह पहुंची. तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन शनिवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सबसे पहले शहर के गणेश पूजा पंडाल का भ्रमण की. इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जेएमएमए नेता अभय सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे. इस दौरान कल्पना सोरेन शहर के कोर्ट रोड स्थित शिव पार्वती मंदिर के श्री केंद्रीय पूजा समिति के पंडाल में पहुंची, और भगवान गणेश का दर्शन की. इसके बाद कई और पूजा पंडाल में भी कल्पना सोरेन ने भगवान गणेश का दर्शन की.

वही सदर प्रखंड के अलग अलग ग्रामीण इलाकों में 20 करोड़ के योजनाओं का आधारशिला रखी. इसमें अलगुंडा में करीब 8 करोड़ के लागत से ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रस्तावित दो ग्रामीण सड़को का शिलान्यास की. मौके पर राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी शामिल हुए थे. वही सदर प्रखंड के ही घोरबाद और खावा में ग्रामीण विकास मंत्रालय से प्रस्तावित दो पुल का शिलान्यास की. योजनास्थल में ही गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत महिलाओ ने पूरे गर्मजोशी के साथ की. मौके पर कल्पना सोरेन ने कुछ ग्रामीणों से रूबरू भी हुई. और उनके परेशानियों को सुना.

Related Articles

Back to top button