
NW Desk: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. कपल ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. फैन्स को सरप्राइज देते हुए प्रियंका ने शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया. देखते ही देखते कुछ ही समय देसीगर्ल और पॉप स्टार की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैन्स सबसे ज्यादा प्रियंका के आउटफिट और ज्वेलरी की कर रहे हैं.
सोशल मीडिया में फैंस के कमेंट
क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका ने 75 फीट लंबा गाउन पहना था. जिसको लेकर ट्विटर यूजर प्रियंका का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने ट्वीट में लिखा ‘प्रियंका का गाउन से क्रिकेट के मैदान को ढकते हुए’. वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि पीसी का गाउन किसी सेकेंड ग्रेड की जिम क्लास की तरह है. वहीं एक यूजर लिखती है कि प्रियंका का गाउन आजकल की रिलेशनशिप से भी ज्यादा लंबा है. कुछ लोगों का कहना है कि प्रियंका ने अपने गाउन की टेल को दान कर रोहिंग्याओं के लिए मच्छरदानी बनवाई है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका का गाउन मुंबई के वन आरके फ्लैट से ज्यादा बड़ा है.
इसे भी पढ़ें: सलमान खान कमाई में नंबर वन, दूसरे नंबर पर विराट कोहली, शाहरुख को टॉप 10 में नहीं मिली जगह




