
Ranchi : राज्य में आनेवाले दिनों में मानसून सक्रिय रहेगा. जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में अधिक भारी बारिश होने की संभावना है. इसमें 19 और 20 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया गया है. जहां 20 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि राज्य के उत्तर पश्चिम भाग में भारी बारिश की संभावना है. इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान लोगों को सर्तक रहने की जानकारी दी गयी है. वहीं, मध्य, निकटवर्ती उत्तर पूर्वी भागों के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है. जहां मध्यम दर्जे की बारिश की जानकारी दी गयी है. इसमें रांची, बोकारो, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ में बारिश होगी.
वहीं, 21 और 22 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्से में बारिश होगी. जबकि 23 और 24 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.
राजधानी रांची की बात करें तो 19 से 14 अगस्त तक राज्य में बादल छाये रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. जबकि 22 और 23 अगस्त को दिन में दो से तीन बार मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश धनबाद में 100 एमएम, सिमडेगा 83, पालगंज 67 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. वहीं, खूंटी 41, रामगढ़ 36, रांची 25 एमएम बारिश दर्ज की गयी. अन्य जगहों में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी है.



