Giridih

गिरिडीह में सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- पांच वर्षों में नहीं पूरा किया एक भी वादा, सिर्फ होती रही घोषणाएं

Giridih: गिरिडीह के डुमरी के केबी हाई स्कूल मैदान में बुधवार को आजसू ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यकर्ता सम्मेलन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चन्द्रप्रकाश चाौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो भी शामिल हुए. कार्यकर्ता सम्मेलन में ही डुमरी के दुर्योधन महतो भी अपने समर्थकों के साथ आजसू में शामिल हुए. इस दौरान आजसू सुप्रीमो ने दुर्योधन महतो समेत अन्य समर्थकों को माला पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि लोस चुनाव में क्षेत्र की जनता ने अपना सहयोग आजसू को दिया. ऐसे में डुमरी की जनता से उम्मीद है कि आने वाले विस में भी वो एनडीए को पूरा समर्थन देगी. संबोधन के क्रम में आजसू सुप्रीमो ने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बांग्लादेश के हालात को देखकर अब भी हेमंत सरकार को ठोस विचार करने की जरुरत है कि पूरे राज्य को घुसपैठियों ने घेर लिया है. और आने वाले दिनों में अगर हेमंत सरकार घुसपैठियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करती. तो हालात बदतर होगें, क्योंकि पूरे संताल परगना को घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है. आजसू सुप्रीमो ने कहा कि बड़े-बड़े वादे कर पांच सालों तक सत्ता में रहने वाले हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया. सिवार कैबिनेट की बैठक कर घोषणा करते रहे, और सारे घोषणा पीछे छूटते गयी. इसकी बानगी है कि लूट की एक और योजना मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की शुरुआत करना. महिलाओं को ठगने वाली योजना बताते हुए आजसू सुप्रीमो ने कहा कि ऐसे ठगने वाले योजना में अब महिलाएं फंसने वाली नहीं है. इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद चाौधरी और गोमिया विधायक लंबोदर महतो समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया. वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी.

Related Articles

Back to top button