
Dhanbad: कांग्रेस नेता व बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है. वे विश्वविद्यालय से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान मंगलवार को संध्या में 4:30 बजे बाबूडीह खटाल के समीप तीन लड़कों ने उनके गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया. इसके बाद कांग्रेस नेता प्रोफेसर डी के सिंह को गाड़ी से बाहर निकाल कर जानलेवा हमला कर दिया गया. हमले में उनके कमर पर चोट आई है. सिर पर सूजन है तथा बाएं कान का पर्दा फट गया है मौके पर ही चक्कर आने लगा, राहगीरों ने मदद करके उनकी जान बचाई. उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया. डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज करके कान के परदे के लिए रांची रिम्स में बेहतर इलाज करवाने की सलाह दी है. पूरे मामला की लिखित शिकायत धनबाद थाने में कर दी गई है. कांग्रेस नेता प्रोफेसर डीके सिंह के अनुसार वह तीनों हमलावर को नहीं जानते हैं. यह चेहरा उनके लिए भी नया है और उन पर किस कारण से इस प्रकार का जानलेवा हमला किया गया इसको लेकर वह खुद चिंतित है. धनबाद में बिगड़ी कानूनी व्यवस्था के कारण अपराधियों का हौसला बड़ा हुआ है. वह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करके उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.




