JharkhandPakurRanchi

पाकुड़ के सुंदरपहाड़ी स्थित क्रशर में चोरी करते मुर्शिदाबाद के हासिम और वहीदुल को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा

Ranchi : पाकुड़ स्थित क्रशर में चोरी करते दो आरोपी को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. क्रशर 15 दिन से बंद था. आरोपी चोर हासिम शेख पिता-जाकिर शेख एवं वहीदुल शेख पिता-इनामुल शेख बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर लालमाती मदरसा का रहने वाला है.

मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशू कुमार उपाध्याय ने बताया कि सुंदरपहाड़ी स्थित अजहर स्टोन वर्क क्रशर में दोपहर 11 बजे के करीब दोनो आरोपी चोरी करने पहुंचा था. इसी दौरान ग्रामीण चोरी करते दोनो को रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनो को गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button