Corona_UpdatesJharkhandRanchiTOP SLIDER

GOOD NEWS : ब्लैक फंगस से 24 घंटे में 13 मरीज रिकवर, कोई मौत नहीं

Ranchi : ब्लैक फंगस तेजी से अपने पांव पसार रहा था. इस बीच हेल्थ डिपार्टमेंट की चिंता बढ़ गयी थी कि स्थिति बिगड़ी तो इससे कैसे निपटा जायेगा. वहीं सरकार ने भी इसे महामारी घोषित करने का निर्देश जारी कर दिया.

इसे भी पढ़ें :सुमित्रा मित्रा ने जीता यूरोपीयन इंवेंटर अवार्ड, एक अरब को हो चुका हैं इनकी टेक्नीक से फायदा

लेकिन ब्लैक फंगस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गयी है. पिछले 24 घंटे में 13 मरीज रिकवर होकर अपने घर लौट चुके हैं. रिकवर होनेवालों की संख्या 50 हो गयी है. यह अबतक की एक दिन में सबसे बड़ी रिकवरी ब्लैक फंगस से है.

बताते चलें कि अबतक ब्लैक फंगस के 132 मामले सामने आये हैं. जिसमें कंफर्म 79 और सस्पेक्टेड 53 मामले हैं. वहीं 26 लोगों की अबतक इस बीमारी से मौत हो चुकी है. हालांकि हेल्थ डिपार्टमेंट अब भी इस बीमारी को लेकर अलर्ट मोड में है ताकि किसी भी अपात स्थिति से निपटा जा सके.

इसे भी पढ़ें :जानें कब आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, क्या कहते हैं 40 एक्सपर्ट्स, बच्चों को ज्यादा खतरा

कोरोना के 1946 केस एक्टिव

कोरोना संक्रमण भी राज्य में धीमा पड़ गया है. हर दिन मिलनेवाले कोरोना मरीजों की संख्या भी एक दिन में 150 के करीब आ गयी है. अब राज्यभर में कोरोना के एक्टिव केस 1946 बचे हैं.

जिसमें से 481 मरीज सिंप्टोमैटिक हैं. बाकी के 1465 मरीजों में कोई लक्षण नहीं हैं. वहीं रिकवरी की बात करें तो अब 97.95 परसेंट मरीज ठीक हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें :काबू में आया कोरोना, रिकवरी रेट पहुंचा 96 फीसदी पर

Related Articles

Back to top button