
Giridih : गिरिडीह पुलिस ने नक्सली होने के आरोप में एक संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ कर रही है. पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति का नाम जटू उर्फ डाक बताया जा रहा है और फिलहाल उससे दो थानों की पुलिस पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार जटू को किसी ने डुमरी थाना इलाके में एक योजना स्थल में लेवी मांगने से जुड़ा एक पत्र पहुंचाने को कहा था. हालांकि जटू ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसके साथ उसकी बाइक में बैठा आदमी कौन था, और उसके पास किस तरह का पत्र था, इसकी जानकारी उसे भी नहीं है. लेकिन पत्र देने वाले ने उसके हाथ में पत्र देने के बजाय जटू के साथ उसके बाइक से ही सीधा योजना स्थल पहुंच गया और जटू के सामने योजना स्थल में किसी को पत्र दिया. योजना स्थल में ठेकेदार के आदमी को पत्र देने के बाद उसने जटू को जाने को कहा और खुद भी वहां से चला गया. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जटू को पुलिस ने दबोचा.



