BokaroJharkhand

बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने के लिए चक्का जाम

Gomia: बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने को लेकर बेरमो जिला संघर्ष समिति गोमिया मोड़ में एक दिवसीय चक्का जाम कर धरना दिया गया. इस दौरान संयोजक संतोष नायक ने कहा कि 30 वर्षों से जिला बनाने की मांग चल रही है. जिला बनाने को लेकर तेनुघाट से लेकर रांची तक एक सौ ग्यारह लोगों ने पदयात्रा की. अनुमंडल मुख्यालय में 86 दिन का धरना भी दिया गया और जब तक जिला नहीं बनेगा तब तक सरकार को जगाने का काम करेंगे.

जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि आज हम सभी अनुमंडल वासी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. पक्ष और विपक्ष सभी को मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी तभी हमारी जीत होगी और यहां के लोगों को लाभ मिलेगा.

जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि चिर परिचित मांग है बेरमो अनुमंडल जिला बनने के लिए सभी अर्हता को पूरा रखता है. जिला नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है. जब तक जिला नहीं बनेगा तब तक हम सभी संघर्षरत रहेंगे.

मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, मुखिया शांति देवी, मुखिया तारामणि भोक्ता, पंसस धनेश्वरी देवी, पंसस सुशीला देवी, समाजसेवी चितरंजन साव, कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी रोहित यादव मोहन राम राजकुमार यादव, गंदौरी राम, शंभू लाल, सौरभ रूद्र, सहित कई गणमान्य मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button