
Chandi Dutta Jha
Ranchi: देवघर में चल रहे श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्ति पर तैनात पुलिसकर्मी सही तरीके से नहीं ड्यूटी नही करते है. ओपी प्रभारी के भेजे गये पत्र में इस बात का खुलासा हुआ है. लापरवाही को लेकर देवघर एसपी सभी ओपी और टीओपी प्रभारी को पत्र भेजकर ड्यूटी में दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया है. पत्र के अनुसार श्रावणी मेला के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं देव तुल्य श्रद्धालुओं के सूलभ जलार्पण के लिये विधि-व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कर्तव्यों का निवाह्न सही तरीके से नहीं कर रहे है. सभी टीओपी और ओपी में डीएसपी एवं इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि अधीनसथ पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर सकें.
परन्तु वे श्राद्धालुओं के भीड़ भाड़ वाले जगह पर नजर नहीं आते है और कंट्रोल के द्वारा बुलाने पर सेट से जवाब भी नहीं देते है. रूट लाईन के दौरान पुलिस पदाधिकारी, कर्मी अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर बैठे-सोते रहते है अथवा अपने-अपने मोबाईल पर लगे रहते है. वरीय पदाधिकारी पुलिसकर्मी को उनके निश्चित स्थान पर ड्यूटी नहीं लगाते इस वजह से प्रतिनियुक्त स्थान को छोड़ कर बेवहज ईधर-उधर घुमते रहते है. सिफ्ट बदलने के समय बिना रिलीवर आये अपने पोस्ट को पूर्व से ही छोड़ कर चले जाते है. बाबा मंदिर में जलार्पण के पश्चात् पार्वती मंदिर में रूट लाईन में लगाये गये सीएपीएफ बल एवं संबंधित ओपी पदाधिकारी के द्वारा बिना रस्सी एवं मानव श्रंखला का सही ढंग से पालन नहीं करने के वजह से पूरे मंदिर में पार्वती मंदिर के रूट लाईन के लिए अफरा-तफरी का महौल रहता है एवं श्रद्धालुओं को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.




