
Giridih: गिरिडीह भाजपा के अलग-अलग मंडल समिति के कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को पूरे जिले में किया गया. शहर के बरनवाल धर्मशाला में ही आयोजित मंडल समिति के कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डंगाईच, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, महिला मोर्चा की प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, प्रकाश सेठ, देवराज, संजू देवी भी शामिल हुई. जबकि पीरटांड के डिग्री कॉलेज में भी मंडल कार्यसमिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव के साथ उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, सिकंदर हेम्ब्रम, अरविंद बरनवाल, रेखा देवी शामिल हुई. बरनवाल धर्मशाला में हुए प्रमुख मंडल कार्यसमिति के बैठक के दौरान पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि पूरे जिले में मंडल समिति की बैठक संचालित है. क्योंकि एक-एक कार्यकर्ता को सक्रिय करना है. आने वाले विस चुनाव कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनाव जीता जाएगा. और राज्य से हेमंत सरकार को उखाड़ कर भाजपा की सरकार बनाना है. इसके लिए मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास जारी है. बैठक में समीक्षा किया गया कि अब आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधायक जमीनी स्तर पर लोगों से कनेक्ट होगें. पूर्व विधायक शाहाबादी ने कहा कि 28 जूलाई को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को शहरी क्षेत्र के सारे मतदान केन्द्रों में सुनना है. और इसकी तैयारी में कार्यकर्ता जुट चुके है. प्रयास होगा कि मन की बात कार्यक्रम को पूरे जिले में सफल बनाया जाएं. इधर पीरटांड में हुए मंडल समिति के बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा किया गया. और कहा गया कि पीरटांड के तमाम मतदान केन्द्रों में मतदाताओं के बीच मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा. पीरटांड मंडल समिति को और धारदार बनाया जाएगा. इधर बरनवाल धर्मशाला में हुए बैठक में निर्भय सिंह, संजीत सिंह पप्पू, रंजीत बरनवाल, आलोक केसरी, आकाश सिंह समेेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. जबकि पीरटांड में हुए बैठक में रिंकी देवी, संतोष जी, शरद भक्त, युवा मोर्चा के सुमित कुमार समेत कई मौजूद थे.





