DeogharLead News

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर सीएम ने वरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और विनम्रता का रखें ध्यान

देवतुल्य श्रद्धालुओं को राजकीय श्रावणी मेला में मिले हर संभव सुविधा-सीएम

Deoghar: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2024 देवघर-बासुकीनाथ के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया. बैठक से पर्व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारियों का स्वागत किया. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजकीय श्रावणी मेला को लेकर की गयी विभिन्न तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित वरीय अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और विनम्रता मेला की मूल संवेदना रहनी चाहिए, ताकि देश दुनिया से जो भी श्रद्धालु बाबा नगरी आये वह एक अच्छा संदेश लेकर जाए. सबसे महत्वपूर्ण है कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया करायी जाय. जिससे की सुरक्षित व सुलभ जलार्पण सभी मेला के दौरान कर सके. आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा भावना से सबको कार्य पर लगाएं.

मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि पुलिस बल के लोग, प्रशासन के लोग और भी कोई जो कर्तव्य पर रहें सभी कांवरियों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें. बैठक के दौरान पेयजल, आवासन, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग की सुविधा, स्नानागार, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुचना तंत्र, गरमी से निजात की व्यवस्था के अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला क्षेत्र में चाक चौबन्द व्यवस्था रहे. पूरे शहर में साफ-सफाई के साथ वैकल्पिक व्यवस्था के साथ रोशनी रहे कहीं भी अंधेरा ना रहे. अस्पताल और हेल्थ सेंटर में डॉक्टर रहें तथा एम्बुलेंस प्रत्येक लोकेशन पर रहे.एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे. सभी थाना, ओपी और ट्रैफिक ओपी संवेदनशील रहें, ताकि विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पार्किंग और यातायात में कोई समस्या न आये. आगे मुख्यमंत्री ने मेला के दौरान देवघर से दुमका मार्ग में चल रहे फोरलेन कार्यों के साथ मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत नवनिर्मित रेलवे क्रोसिंग की वजह से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कि असुविधा न हो, इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया. इस दौरान विधायक जरमुंडी बादल पत्रलेख, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य एवं पक विभाग प्रधान सचिव सुनिल कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, महानिदेशक-सह-पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार शर्मा, सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद डाडेल, संथाल परगना डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त दुमका आंजनेयुलू दोड्डे, उपायुक्त विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर सागरी बराल, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपर आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋत्विक श्रीवास्तव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती एवं संबंधित अधिकारी, अभियंता, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button