JharkhandLead NewsRanchi

1500 पीजीटी शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- विपक्ष को चुनौती है, सरकार की उपलब्धियों पर बहस के लिए सामने आये

Ranchi : राज्य के 1500 पीजीटी शिक्षकों को शनिवार को नियुक्ति पत्र दिया गया. सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के युवाओं को सरकार ने रास्ता दिखाने का काम किया है. विपक्ष के लोग घात लगा कर षडयंत्र रचते हैं. जिसका परिणाम रहा कि पांच महीने की जेल की सजा मुझे झेलनी पड़ी. लेकिन सरकार को कभी भी इन चीजों से डर नहीं लगा. सरकार किसी भी काम को सफल बनाना जानती है. शाह मात का खेल चलता रहेगा. लेकिन सरकार नौजवानों और आनेवाली पीढ़ी के लिए काम करती रहेगी. विपक्ष के नेतृत्व की सरकारें सभी चीजों का निजीकरण कर रही हैं. परिणाम है कि नौकरियां खत्म हो रही हैं. देश के खजाने से सबसे अधिक पैसा लेने वाले सबसे कम नौकरी दे रहे हैं. एचईसी जैसे उद्योग पर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही. केंद्र सरकार इस पर ध्यान नहीं देती.

हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस देश का राजा व्यापारी होगा वहां की जनता भिखारी होगी. चाणक्य के ये कथन आज सत्य हो रहे हैं. केंद्र सरकार ऐसे कानून ला रही है जो गरीबों, शिक्षित युवाओं को परेशान कर रही है. ऐसे परिरिस्थितयों का विपरीत असर राज्य सरकारों पर पड़ता है.

उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले सालों में इन्होंने क्या किया और हमारी सरकार ने क्या किया, बहस के लिए सरकार तैयार है. विपक्ष चाहे तो कभी भी बहस कर सकता है. मैं तैयार हूं. इतने षडयत्र रचने के बाद भी न्यायालय के आदेश से उन्हें मुंह की खानी पडी. इसके बाद भी ये शांत नहीं हैं. लेकिन सरकार को इससे फर्क नहीं पड़ता.

शिक्षकों की नियुक्ति आने वाली पीढ़ी के लिए की जा रही है. जिससे राज्य का भविष्य बेहतर हो. नीति निर्धारण की कमियों के कारण राज्य में शिक्षा की स्थिति ऐसी है. सरकार अब छात्रावासों का जीर्णोद्धार करा रही है. सरकार के पास बोलने के लिए बहुत कुछ है.

स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह कहा कि इन शिक्षकों को वैसे स्कूलों में नियुक्त की जायेगी, जहां शिक्षकों की कमी है. 589 पीजीटी, प्रयोगशाला सहायक 140, स्नातक शिक्षक 51, सहायक आचार्य 26001 और 4017 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की जानी है. जिला से लेकर पंचायत स्तर पर 80 उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है. प्रतिमाह जिलास्तर पर सेवानिवृत्त होनेवाले शिक्षकों को सेवा निवृत्ति लाभ समय पर देने का लक्ष्य है.

किस विषय में कितने शिक्षक

कॉमर्स 240, हिस्ट्री 200, हिंदी 188, मैथ्स 286, संस्कृत 111, अंग्रजी 267, इकॉनोमिक्स 189 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया.

कार्यक्रम में वित्त, योजना एवं विकास मंत्री रामेश्वर उरांव, श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग मंत्री वैद्यनाथ राम,अपर सचिव अविनाश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- उपायुक्त ने मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Articles

Back to top button