
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान संकल्प सभा सह जागरुकता रैली का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा जनसंख्या की दृष्टि से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है. जो एक गंभीर चुनौती है. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की आबादी लगभग आठ अरब से ज्यादा होने के कारण इसका नकारात्मक प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है. पर्यावरण में हो रहे इस बदलाव को रोकने, लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए जनसंख्या नियंत्रण बहुत ही जरूरी है. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या के विरुद्ध प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में जागरुकता अभियान चला कर जनसंख्या विस्फोट के कारण हो रही परेशानी से आमजनों को अवगत कराया. इस दौरान बेसिक साइंस भवन से जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान रिकेश, अतुल, अंकित, स्वरा, प्रेरणा, क्षणिका, रुपाली, संकल्प समेत अन्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – 12 और 13 जुलाई को राज्य में बारिश की संभावना, मानसून टर्फ से पड़ेगा असर



