JharkhandLead NewsRanchi

12 और 13 जुलाई को राज्य में बारिश की संभावना, मानसून टर्फ से पड़ेगा असर

Ranchi : राज्य में पिछले सप्ताह से मानसून कमजोर पड़ गया है. जिससे राज्य भर में बारिश में कमी देखी जा रही है. बारिश में कमी का असर खेती में देखा जा रहा है. वहीं, लोगों को गर्मी भी सताने लगी है. बारिश रुकने से अधिकांश जिलों के तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 12 से 13 जुलाई के दौरान राज्य के कुछ हिस्से में मानसून की सक्रियता देखी जा सकती है. इस दौरान डालटनगंज जिले से होकर मानसून टर्फ गुजर रहा है. इसका असर पूरे राज्‍य में देखने को मिलेगा. 11 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश होगी. तापमान में भी गिरावट दर्ज की जायेगी. इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है.

केंद्र के अनुसार 11 जुलाई को कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 12 और 13 जुलाई को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. 14 जुलाई को कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. 15 और 16 जुलाई को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है.

मौसम केंद्र के अुनसार राज्‍य के उत्‍तरी पूर्वी भागों में 12 जुलाई को कहीं कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है. इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिलों में देखने को मिलेगा.

राज्‍य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में 13 जुलाई को कहीं कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है. इसका असर कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिलों में देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें – टाटानगर से पटना के लिए वंदे भारत की तैयारी शुरू, पूर्व मध्य रेलवे ने बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

Related Articles

Back to top button