JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

विधानसभा की सुरक्षा का घेरा तोड़ सहायक पुलिसकर्मी पहुंच गये विधानसभा के करीब

Ranchi: विधानसभा की सुरक्षा का घेरा एक बार फिर से टूट गया. करीब 1200 सुरक्षाकर्मी विधानसभा की सुरक्षा में लगाये गये हैं. आज हेमंत सरकार का फ्लोर टेस्ट है. हेमंत सरकार को सदन में बहुमत साबित करना है. इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, लेकिन मोराबादी मैदान में धरना पर बैठे सहायक पुलिसकर्मी करीब 200 की संख्या में विधानसभा कैंपस पहुंच गये. इससे एक बार फिर से विधानसभा की सुरक्षा घेरे पर सवाल उठ रहा है. कहा जा रहा है कि आखिर कैसे सहायक पुलिस कर्मी विधानसभा सुरक्षा घेरा तोड़ कर उसके करीब पहुंच गये. सहायक पुलिसकर्मियों के विधानसभा के करीब पहुंचते ही जिला के सभी आला अधिकारी धरना स्थल पर पहुंच गये हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि विधानसभा सत्र के दौरान धरना पर विधानसभा के इतने करीब कोई भी धरना करनेवाले पहुंच पाये हों.

इसे भी पढ़ें – U-17 सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप: झारखंड के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल सहित जीते 4 पदक

Related Articles

Back to top button