
Ramgarh (Rajrappa) : डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुकरीगढ़ा, लारी के बहुउद्देशीय सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेशानुसार मतदाता सूची का द्वितीय विशेष पुनरीक्षण 2024 के तहत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से शिवनाथ कुमार तथा विशाल कुमार दूबे एवं मातृसंस्था जन अकांक्षा महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रितेश कुमार, संजय कुमार प्रभाकर तथा महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सोसाइटी के सचिव मणिकांत सिन्हा, महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सम्मानित सदस्य मनीष कुमार उपस्थित रहे. साथ ही साथ कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम की देखरेख सहायक प्राध्यापक मो. परवेज अखतर के द्वारा एवं मंच संचालन सहायक प्राध्यापक नयन कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया.
इस मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रंजु वंदना होरो, नयन कुमार मिश्रा, संजु रंजना होरो एवं डीएलएड के प्रभारी विभागाध्यक्ष सुप्रिया बर्मन, व्याख्याता कुमार दूबे, वाबूचंद प्रसाद, सुलेखा कुमारी तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में निकिता कुमारी (कार्यालय अधीक्षक), नंदलाल कुमार, निशा कुमारी (पुस्तकालयाध्यक्ष), श्रेया गुप्ता (लेखापाल), उमेश कुमार, पवन कुमार (तकनीकी सहायक), मुनीता कुमारी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, पंकज करमाली, निर्मल महतो (माली) बीएड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहें. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार राणा के द्वारा किया गया.




