Giridih

गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर नकेल, सात महीने में 1191 मोबाइल के आईएमईआई और 365 सीम किया लॉक

साइबर अपराध से जुड़े 242 अपराधी गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह को साइबर अपराध का कंलक मुक्त कराने के अभियान में जुटी पुलिस को पिछले सात माह से लगातार सफलता मिल रही है. इतना ही नहीं साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने में भी पुलिस लगी हुई है. इसी क्रम में पिछले सात महीने में एसपी के निर्देश पर 242 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जबकि 365 सीम कार्ड को स्थायी रुप से लॉक कर दिया गया. तो 1191 मोबाइल के आईएमईआई नंबर को भी लॉक कर दिया गया. इसकी पुष्टि एसपी दीपक कुमार शर्मा ने भी की है. मतलब कि साइबर अपराधियों से जब्त जितने मोबाइल जब्त किए गए अब वो किसी भी परिस्थिति में चालू नहीं किया जा सकेगा. इसी तरह अपराधियों से जब्त 365 सीम कार्ड को भी किसी सूरत में चालू करना संभव नहीं होगा.

एसपी की माने तो पहले चरण में 224 और दूसरे चरण में 141 सीम कार्ड को लॉक किया गया था. जबकि पहले चरण में 506 और दुसरे चरण में छह सौ से अधिक मोबाइल के आईएमईआई को लॉक किया गया. इधर एसपी शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान रुकने वाला नहीं हे. उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा. क्योंकि साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसने वाला पीड़ित व्यक्ति इलाज और शादी के लिए बचत कर रखते है. ऐसे में अपराधी इनसे ठगी कर इन्हें लूट रहे हैं.

Related Articles

Back to top button