
Bundu: हल्ला बोल कार्यक्रम के आज चौथे दिन आजसू पार्टी केन्द्रीय, जिला, नगर एवं प्रखण्ड के पदाधिकारीयों तथा सक्रीय सदस्यों के द्वारा पार्टी के रांची जिला समिति के वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा के नेतृत्व में बुण्डू नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर नगर प्रशासक के नाम 13 सूत्री मांग पत्र एवं बुण्डू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर अंचलाधिकारी के नाम 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. राजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि झारखंड में आज व्याप्त भ्रष्टाचार से आज समग्र प्रदेशवासी हतास एवं निराश है. आज छोटे से छोटे कार्य के लिए सरकारी कार्यालय में चक्कर काटते काटते आम जनता परेशान हैं, मजबूर है. सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के कारण जनता का बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा है. सरकार के अराजकता एवं कुव्यवस्था के खिलाफ 26 जून से 9 जूलाई तक आजसू पार्टी राज्य भर के सभी प्रखण्डों तथा नगर ईकाईयों में हल्ला बोल कार्यक्रम चलाया जा रहा है.




