
Ranchi: झारखंड सरकार ने खेल निदेशक सुशांत गौरव को पद से हटा दिया है उनके अलावा 9 और पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. राज्य में नए खेल निदेशक बोकारो के डीडीसी संदीप कुमार को बनाया गया है. वही सुशांत गौरव का पदस्थापन अभी किसी भी विभाग में नहीं किया गया है. सुशांत गौरव उद्योग विभाग के निर्देशक के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं. महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में घपले घोटाले की खबरों के बीच सरकार ने खेल निदेशक को हटाने की कार्रवाई की है.
वहीं संयुक्त सचिव जेपीएससी इश्तियाक अहमद को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी पाकुड़ बनाया गया है. संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मोहम्मद शब्बीर अहमद को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी पलामू के पद पर स्थापित किया गया है.
संयुक्त सचिव उत्पाद विभाग गिरजा शंकर प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए डीडीसी बोकारो के पद पर पदस्थापित किया गया है. भूमि सुधार उप समाहर्ता सिमरिया विनोद प्रजापति की सेवा राजस्व भूमि सुधार विभाग से लेते हुए उन्हें पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में आवास सचिव के पद पर स्थापित किया गया है और अवर सचिव योजना विकास विभाग रवि प्रकाश को स्थानांतरित करते हुए नगर आयुक्त आदित्यपुर नगर निगम अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर अनंत कुमार को स्थानांतरित करते हुए अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम अपर समाहर्ता साहिबगंज राज महेश्वरम को अपार समा हर्ता गढ़वा के पद पर स्थापित किया गया बीडीओ पदमा मृत्युंजय कुमार की सेवा ग्रामीण विकास विभाग रांची से वापस लेते हुए कार्यपालक दंडाधिकारी पूर्वी सिंहभूम के पद पर स्थापित किया गया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है.




