JharkhandLead NewsRanchi

सीएम चंपाई के कैबिनेट की बैठक में मिलेगी ये सौगात

Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में 19 जून बुधवार को होनेवाली मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की जनता को एक साथ कई तोहफे मिलने जा रहे हैं. किसानों के लिए भी इस कैबिनेट में खास प्रस्ताव होने की उम्मीद है. कृषि, उर्जा, महिला, बाल विकास सहित सड़क निर्माण की योजनाओं को मंजूरी मिलेगी. किसानों का दो लाख रुपये तक ऋण माफ हो सकता है. इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है. 125 यूनिट के बजाए 200 यूनिट तक का बिजली बिल माफ हो सकता है. वहीं, महिलाओं को भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है. एक निश्चित रकम उनके बैंक खाते में भेजने की योजना प्रारंभ की जायेगी. इसके अलावा सड़क, नगर विकास के तहत जलापूर्ति योजना शुरू हो सकती है.

इसे भी पढ़ें – 4 आइपीएस का तबादलाः अजीत पीटर डुंगडुंग बने देवघर एसपी

Related Articles

Back to top button