JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

4 आइपीएस का तबादलाः अजीत पीटर डुंगडुंग बने देवघर एसपी

Ranchi : भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. समादेष्टा झा.सु.पु-01 अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर जिला का एसपी बनाया गया है. राकेश रंजन को कमांडेंट जैप-1 बनाया गया है. आइजी दुमका ए विजया लक्ष्मी को आइजी ट्रेनिंग के पद पर नियुक्त किया गया है. प्रतीक्षारत क्रांति कुमार गाडिकेशी को दुमका जोनल आइजी के पद पर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

 

Related Articles

Back to top button