
Ranchi:: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के बढ़गाईं इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म की घटना हुई है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज मुंडा है और वह अनगड़ा इलाके का रहने वाला है.



