
Ranchi : रांची पुलिस डीजे संदीप हत्याकांड में डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जिसमें बार संचालक, स्टाफ, बाउंसर शामिल हैं. वहीं सन्दीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की और उसके पिता सहित करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. आपको बता दें कि मामूली बात को लेकर वहां के एक कर्मी से बहस हुई उसके बाद नकाब में आये बदमाशों ने संदीप को गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना रविवार (26 मई) देर रात करीब एक बजे की है. पुलिस के पहुंचने से पहले हत्यारे मौके से फरार हो गये थे. बार बंद होने के बाद चार पांच युवक वहां पहुंचे थे. उनकी बार स्टाफ से किसी बात को लेकर बहस हुई थी. बहस के बीच वहां पहुंचे युवक में से एक नकाबपोश ने एक्सट्रीम बार के अंदर घुस कर डीजे चलानेवाले युवक की छाती में सटा कर गोली मार दी थी. गोली मारने के बाद बदमाश दूसरे दरवाजे से बार के बाहर निकल जाता है.
जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त संदीप खतरे से अनजान था. घटना के समय वह बार के अंदर मोबाइल पर कुछ चेक कर रहा था. उसकी नजर जब तक नकाबपोश बदमाश पर पड़ी, तब तक आरोपी उस पर गोली चला चुका था. वह मौके से भाग भी नहीं पाया. युवक गोली लगने के बाद संभलने की कोशिश करता है, लेकिन इसमें विफल रहने के बाद धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है.
मृतक डीजे सन्दीप प्रमाणिक की बहन परिजनों के साथ कोलकाता से रांची पहुंचे हैं. चुटिया थाना में पहुंच कर मामले की जानकारी ली. उसके बाद रिम्स गये. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.
इसे भी पढ़ें – अग्निवीर में संगीतकार के पदों के लिए 5 जून तक कर सकते हैं आवेदन



