Sports

अंडर-17 सब जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए 31 मई को रांची में चयन ट्रायल

Ranchi: अमान (जॉर्डन) में U-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप-2024 का आयोजन होना है। इसके लिए भारतीय कुश्ती टीम का चयन 7 जून को दिल्ली के आइजी स्टेडियम में आयोजित है। इसमें झारखंड कुश्ती टीम की भागीदारी हेतु झारखंड राज्य कुश्ती टीम का चयन ट्रायल का आयोजन 31 मई को प्रातः 09:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, राँची में आयोजित किया जाएगा। झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि इस चयन ट्रायल में अलग अलग जिले से वही खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनके पास पासपोर्ट होगे। बिना पासपोर्ट के चयन ट्रायल में कोई भी प्लेयर भाग नहीं ले पाएंगा। इस चयन ट्रायल में 17 साल आयु वर्ग (2007,2008 के दौरान जन्म वाले) के सभी पहलवान भाग ले सकते हैं। 2009 जन्मतिथि के प्रतिभागी मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ भाग ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें राजीव रंजन (भीम,7352062572) से संपर्क किया जा सकता है।

खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न हैं

पुरुष फ्रीस्टाइल
1-45kg
2-48kg
3-51kg
4-55kg
5-60kg
6-65kg
7-71kg
8-80kg
9-92kg
10-110kg

पुरुष ग्रीको रोमन
1-45kg
2-48kg
3-51kg
4-55kg
5-60kg
6-65kg
7-71kg
8-80kg
9-92kg
10-110kg

महिला भार वर्ग
1-40kg
2-43kg
3-46kg
4-49kg
5-53kg
6-57kg
7-61kg
8-65kg
9-69kg
10-73kg

Related Articles

Back to top button