
Chaibasa: खूंटपानी प्रखंड के पूर्णिया ग्राम में भारतीय जनता पार्टी खूंटपानी मंडल के कार्यकर्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया. इस कार्यक्रम को पूर्व विधायक सह खरसावां विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे जवाहर लाल बानरा ने हो भाषा में संबोधित करते हुए बताया कि विश्व के 190 देशों में आदिवासी आबादी रहती है.उन्हीं के सम्मान में 9 अगस्त को हर वर्ष पूरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जाता है. भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासियों के हित में झारखंड राज्य का गठन किया था. आज एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनने का गौरव भारतीय जनता पार्टी ने दिया, जिसके लिए हम आदिवासी समाज सदैव आभारी रहेंगे. मंडल के अध्यक्ष सुदामा हाईबुरु, मंडल प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी, मंडल महामंत्री सोनाराम कुम्हार, कोकिल केसरी, बाबूलाल तीयू, महेश मुंडा, मदुराय होनहागा, मार्शल होनहागा, शत्रुघ्न दास, सहेली कंडियांग, मधु बोदरा, दुलू हेम्ब्रम, झंडा हाईबुरु, सुभाष पांडया, मोहन हेम्ब्रम, सोंगा जारिका, मालती बोदरा, बाबूलाल तिउ, श्याम लाल होनहागा, राजा होनहागा, कुंती होनहागा, फूलों होनहागा, पानी होनहागा, रायमुनि होनहागा के अलावे सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें- Postal Employess Strike: डाककर्मियों की हड़ताल 10 अगस्त को, समर्थन करेगा सीटू




