JharkhandRanchi

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक में झारखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर हुआ मंथन

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के डिस्ट्रिक्ट रेसोर्स इंवेलप (DRE) के दिशा – निर्देश की बैठक आईपीएच सभागार, नामकुम, रांची में डॉ सीके शाही, (निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं) तथा डॉ बीरेंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा एवं चतरा के DRCHO, DPM, DAM, DDM, DPMU COORDINATOR, HM सिटी अर्बन हेल्थ मैनेजर, जिला पब्लिक हेल्थ मैनेजर, TB, NCD, NVBDCP तथा FLA ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया. इसमें निदेशक प्रमुख ने चर्चा करते कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जनसामान्य के स्वास्थ्य को सुधारना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच प्रदान करना है. वर्ष 2024-25 के बजट में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रमात्मक घटकों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करना शामिल है. इनमें जैविक-मातृ-नवजात-बाल और किशोर स्वास्थ्य (RMNCH+A), और संक्रामक और असंक्रामिक बीमारियाँ, 108 एम्बुलेंस सेवा, परिवार नियोजन कार्यक्रम, शिशु स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, सभी राष्ट्रीय एवं अन्य कार्यक्रम का बजट बनाकर ससमय कार्यों को करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना है. NHM का लक्ष्य सभी के लिए समान और उचित, किफायती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच राज्य की आम जनता को प्राप्त कराना है जो लोगों की आवश्यकताओं के प्रति जवाबदेह और प्रतिसादी हों. वित्तीय वर्ष 2024 -25 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल की गयी हैं जो जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। इस अवसर पर डॉ आरएन शर्मा, अवनी प्रसाद, एनिमा किस्कू , अकाई मिंज, रफत फरजाना, सूचंद्रा पांडा, गुंजन खलखो तथा डेवलपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया.

Related Articles

Back to top button