Bihar

पटना में रालोसपा की अहम बैठक आज, बड़ी घोषणा की अटकलें तेज

Patna: बिहार में लोकसभा सीट के बंटवारे को लेकर बने गतिरोध और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रालोसपा अध्यक्ष का अपमान किये जाने के बीच शनिवार को पार्टी की अहम बैठक होने वाली है. पटना में होने वाली इस बैठक के बाद कुछ अहम घोषणाएं होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं. चर्चा है कि इस बैठक में राजग गठबंधन में बने रहने को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है.

इसे भी पढ़ेंः‘नीच’ टिप्पणी पर नीतीश के खिलाफ अभियान में कुशवाहा ने मोदी के हमले की दी मिसाल

शाह से नहीं हुई मुलाकात

ज्ञात हो कि आम चुनाव को लेकर सीट बंटवारे का फॉर्मूला अबतक बिहार एनडीए में तय नहीं हो पाया है. इधर गुरुवार को कुशवाहा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के लिए वक्त मांगा था लेकिन भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. कुशवाहा गुरूवार को पटना से दिल्ली के लिए निकले थे और उन्होंने ट्वीट किया था कि सीट-बंटवारे पर और नीतीश कुमार द्वारा किये गये कथित अपमान पर बातचीत के लिए शाह से मिलने का समय मांगा है.

रालोसपा नेता शनिवार सुबह पटना में अपनी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे रहे हैं. वही भाजपा के सूत्रों ने कहा कि उससे पहले शाह से उनकी मुलाकात की कोई संभावना नहीं लगती.

इसे भी पढ़ेंःएक लाख करोड़ के ऑन गोईंग प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी, आपूर्तिकर्ताओं…

सीट पर समीकरण तय नहीं

ज्ञात हो कि बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर एनडीए में गतिरोध बरकरार है. वही राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से बातचीत में रालोसपा अध्यक्ष कुशवाहा ने दावा किया कि उनकी पार्टी 2014 के चुनावों की तुलना में बढ़ गयी, अपनी ताकत के अनुरूप ही 2019 के लोकसभा चुनावों में सीटें चाहती है. 2014 में पार्टी तीन सीटों पर लड़ी थी. जबकि भाजपा ने संकेत दिया है कि वह कुशवाहा को दो से ज्यादा सीटें नहीं दे सकती.

इसे भी पढ़ें- एसडीएम मैडम कहती रहीं No लाठीचार्ज, सिपाही पारा शिक्षकों पर बरसाते रहे लाठियां, एसडीएम ने कहा- गलत…

इधर कुशवाहा और नीतीश कुमार के रिश्तों में लगातार कड़वाहट बढ़ रही है. कुशवाहा बार-बार नीतीश कुमार पर उन्हें ‘नीच’ कहे जाने का आरोप लगा रहे हैं. और मुख्यमंत्री और जेडीयू पर निशाना साध रहे हैं. इन सियासी सरगर्मी के बीच शनिवार को होनेवाली रालोसपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक काफी अहम है.

Related Articles

Back to top button