JharkhandRanchi

25 मई को रांची में वोट करनेवालों को एक्वा वर्ल्ड में नि:शुल्क एंट्री

Ranchi : एक्वा वर्ल्ड, रांची मछलीघर में प्रबंधन ने रांची में शनिवार (25 मई) को सभी वोट देनेवाले लोगों को सपरिवार मुफ्त में एंट्री कराने का निर्णय लिया है. 25 मई को वोट देने वालों और साथ आये उनके परिजनों को प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा. इसके अतिरिक्त वोट देनेवाले और उनके परिजनों को सभी झूलों में 50% का डिस्काउंट भी दिया जायेगा. वोट देनेवाले लोगों को सिर्फ अपने उंगली में स्याही का निशान और वोटर आई कार्ड दिखाना होगा. यह ऑफर सिर्फ 25 मई के लिए लागू है. यह जानकारी एक्वा वर्ल्ड के कार्यकारी निदेशक गण सत्य प्रकाश चंदेल और अहसन अली ने दी.

इसे भी पढ़ें – ममता बनर्जी ने पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर डाका डाल कर उनका हक मुसलमानों को दिया : आदित्‍य साहू

Related Articles

Back to top button