
Patna: नीतीश सरकार में मंत्री रह चुकीं मंजू वर्मा को गुरुवार को जेडीयू से पार्टी से निलंबित कर दिया. ज्ञात हो कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीडन कांड सामने आने के बाद मंजू वर्मा ने समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वह हथियार कानून के एक मामले में फरार हैं.
इसे भी पढ़ेंः‘नीच’ टिप्पणी पर नीतीश के खिलाफ अभियान में कुशवाहा ने मोदी के हमले की दी मिसाल
पार्टी से निलंबित मंजू वर्मा
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस की नीति अपनाने वाली उनकी पार्टी ने गत 10 नवंबर को ही मंजू वर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था. बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक मंजू वर्मा ने मुजफ्फरपुर कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से अपने पति की निकटता की बात सामने आने पर समाज कल्याण मंत्री के पद से अगस्त में इस्तीफा दे दिया था.
घर से मिले थे कारतूस
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 लड़कियों के यौन शोषण की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व मंत्री के चेरिया बरियारपुर थाना अंतर्गत अर्जुनटोला स्थित आवास पर गत 17 अगस्त को छापेमारी की थी. इस दौरान उनके घर से 50 कारतूस बरामद हुए थे.
इसे भी पढ़ें- गुंडागर्दी पर उतर आयी है रघुवर सरकार: जेवीएम
इस मामले में सीबीआई के डीएसपी उमेश कुमार के आवेदन पर चेरिया बरियारपुर थाना में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा एवं उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के विरुद्ध भादवि की धारा 25(1)ए, 26 एवं 35 के तहत कांड संख्या 143/18 दर्ज की गयी थी. इस मामले में चंद्रशेखर वर्मा ने 29 अक्तूबर को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. वही इस मामले में फरार चल रही मंजू की अग्रिम जमानत याचिका को पटना उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था. उच्चतम न्यायालय ने मंजू की गिरफ्तारी में अबतक नाकाम रही बिहार पुलिस की हाल ही में खिंचाई की थी.
इसे भी पढ़ें- स्टन गन ग्रेनेड की गोलियों की गूंज के बीच मना राज्य का स्थापना दिवस, नौ कैबिनेट मंत्रियों ने नहीं की…




