
Giridih : गिरिडीह के नगर थाना पुलिस ने छोटु यादव हत्याकांड में एक नामजद आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी चांद कुमार दास उर्फ करण दास को गिरफ्तार कर लिया है. चांद की गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटरूखा से की गई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चांद से हत्याकांड को लेकर पूछताछ की है. पूछताछ में चांद ने कई अहम जानकारी पुलिस को दी है. पूरे हत्याकांड की पोल खोल दी है. पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने चांद को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया है. पूछताछ में चांद ने कबूला की आर्म्स एक्ट में जेल में बंद रहने के दौरान ही छोटी यादव के हत्या का योजना बनाया गया था. और जब कुछ दिन पहले सभी जेल से बाहर निकले, तो पहले मृतक का रेकी की गयी. इसके बाद उसकी हत्या नवजीवन नर्सिंग होम के समीप हत्या की गयी.
इसे भी पढ़ें – बैंगलोर जा रहे गिरिडीह के प्रवासी मजूदर की ट्रेन में हुई मौत



