
Ranchi: एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने रांची की महिला थाना प्रभारी पिंकी साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और कोतवाली थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार सिन्हा के निलंबन एवं विभागीय के कार्यवाही की अनुशंसा डीआईजी रांची से की है. इसके पहले भी वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिनांक 14 दिसंबर को बरियातू थाना के ASI शंकर ठाकुर एवं मुंशी शशि कुमार को इसलिए निलंबित किया था क्योंकि एक मोबाइल गुम होने की शिकायत लेकर आवेदिका बरियातू थाना गई थी तो उन दोनों ने आवेदिका का आवेदन न लेकर मामले का क्षेत्राधिकार लालपुर थाना का बताते हुए लालपुर थाना जाने की सलाह दी थी.



