
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं. इसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. अब हम 400 के आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं. इन चार फेज में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्य में एनडीए गठबंधन को एकतरफा सीटों का लाभ हो रहा है. इंडी गठबंधन के लोगों में हताशा और निराशा व्याप्त है.
झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है. यहां भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण चरम पर है. आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया गया है. पूरे देशवासियों ने देखा कि 38 करोड़ रुपए उनके सहयोगी और नौकर के पास से मिले हैं तो कल्पना करना चाहिए कि कितने 100 करोड़ और उनके पास होंगे. उसके बाद भी अभी तक आलमगीर आलम ने इस्तीफा नहीं दिया है. मुख्यमंत्री तुरंत उनसे इस्तीफा लें. जांच को और तेज कर झारखंड की गरीब जनता से लूटे गए पैसे उजागर होने चाहिए.
उन्होंने कहा कि ये वही आलमगीर आलम हैं, जिन्होंने कोविड के समय लाॅकडाउन में तब्लीग़ी जमात के लोगों को जमा करके कोविड के नियमों को तोड़ते हुए अलग-अलग स्थान और बंगाल भेजने का काम किया था. नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई थीं. बहुचर्चित नाम हैं लेकिन तुष्टीकरण के कारण इनसे अभी तक इस्तीफा नहीं लिया गया है. जो कठोर कार्रवाई राज्य सरकार को करनी चाहिए, वह अभी तक नहीं हुई है. आलमगीर आलम अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए. उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. जांच का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए. 38 करोड़ रुपए एक छोटा सा नमूना है. सैकड़ों करोड़ों रुपए यहां नंबर दो के कमीशन के झारखंड में रखे हुए हैं. उनको भी पकड़ने का काम करना चाहिए.
श्री सिंह ने कहा कि लैंड माफिया, सेंड माफिया, स्टोन माफिया, लीकर माफिया झारखंड सरकार को चला रहे हैं. सरकार अनाप-शनाप पैसा इनसे ले रही है. इसी का नतीजा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अभी जेल में है. मंत्री जेल में हैं. दो -दो आईएएस अधिकारी भी जेल में है. यह पहला ऐसा राज्य है, जहां इतने अधिकारी भ्रष्टाचार के केस में जेल के अंदर हैं. जब भी इंडी गठबंधन की सरकार बनती है, झारखंड को सदैव लूटने का ही काम किया है.
भाजपा और एनडीए की सरकार आने पर झारखंड को संवारने का काम करती है. जेएमएम, कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार हमेशा लूटने का काम करती है. इसलिए झारखंड पीछे जा चुका है.
झारखंड में तुष्टिकरण का खेल चल रहा है. संताल परगना में लैंड जिहाद चल रहा है. बांग्लादेशी आते हैं. आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं. शादी करने के बाद जमीन हड़पते हैं. जमीन हड़पने के बाद लड़की को बोटी-बोटी काट देते हैं, लेकिन सरकार उन पर कार्रवाई नहीं करती क्योंकि तुष्टिकरण के मार्ग पर सरकार चल रही है. लैंड जिहाद का सबसे बड़ा उदाहरण देश में झारखंड में देखने को मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि चुनाव में राहुल गांधी और उनके नेता अलग-अलग जगह पर जाकर प्रचार कर रहे हैं. अनर्गल आरोप भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी पर लगा रहे हैं. जब यूपीए की सरकार थी, तब 12 लाख करोड रुपए का घोटाला हुआ था. 23 वर्ष से राज्य और देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में में भी इन 23 वर्षों में उन पर ₹1 के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा. ठगबंधन के लोग जब समय मिलती है, संसद सत्र में भी कभी थाईलैंड चले जाते हैं, कभी इंग्लैंड चले जाते हैं लेकिन 23 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली. त्योहार भी सेना के जवानों के साथ जाकर मनाते हैं, यह दोनों में अंतर है. एक तरफ राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के नेता चांदी के चम्मच लेकर जन्म लिए हैं, दूसरी तरफ एनडीए का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री मोदी चाय बेचने वाले के घर में जन्म लेकर इस स्थान पर पहुंचे हैं, वे गरीबों की पीड़ा जानते हैं. एक तरफ इंडी गठबंधन ने सदैव राम मंदिर का विरोध किया. कोर्ट में खड़े होकर कहा कि जज साहब इतनी जल्दी क्या है. जजमेंट नहीं दें और 500 साल पुराने राम मंदिर को केस को उलझाते रहे, लटकाते रहे, भटकाते रहे. रोड़ा अटकत रहे. दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ. राम मंदिर जाकर भूमि पूजन किया. वहां जाकर प्राण प्रतिष्ठा किया. मंदिर का लोकार्पण हुआ. वहां करोड़ों हिंदू जाकर भगवान राम की पूजा कर रहे हैं. दर्शन कर रहे हैं. याचना कर रहे हैं. भव्य राम मंदिर वहां बन गया है.
कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बायकॉट किया. अब पवित्र करने की बात कर रहे हैं. इंडी गठबंधन के एक नेता ने कहा कि सरकार में आने के बाद राम मंदिर को पवित्र करेंगे. सनातन रूप से जहां भगवान श्री राम रहते हैं, वह स्थल पवित्र ही होता है. उसे पवित्र कैसे करेंगे, इनकी मति खराब हो गई है.
इंडी गठबंधन के लोगों ने 6 दशक से अधिक समय तक देश पर राज किया. कश्मीर से धारा 370 को कभी भी हटाने की बात नहीं की. इसकी वजह से देश के कानून वहां लागू नहीं होते थे. देशवासियों को डराते थे कि धारा 370 नहीं हटना चाहिए नहीं तो वहां खून खराबा हो जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धारा 370 को उठाकर फेंक दिया गया. अब पूरी तरीके से जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया. अब वहां देश के सारे नियम कानून लागू होते हैं. आरक्षण का कानून भी वहां लागू हुआ. भारतीय जनता पार्टी की संकल्पना है कि पीओके भी भारत का ही अभिन्न अंग है. उसको भी हमें लेना है. भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा की है कि सरकार आने के बाद यूसीसी को लागू करेंगे. वन नेशन-वन इलेक्शन की ओर भी बढ़ेंगे. सीएए को पूरे देश में लागू करेंगे. गरीबों के लिए 3 करोड़ और मकान बनेगा. पीएम सौर घर योजना के माध्यम से आने वाले दिनों में गरीबों के घरों में बिजली मुफ्त होगी. ऊपर सोलर सिस्टम लगेगा. उनकी बचत होगी. बिजली एक्स्ट्रा होने पर उसको बेच सकेंगे. उनकी आमदनी भी बढ़ेगी. यह प्रधानमंत्री का संकल्प है. इससे गरीबों को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है. देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है. भारत आज निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. यूपीए के समय 11वें स्थान पर देश की अर्थव्यवस्था थी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पांचवीं अर्थव्यवस्था बनी है. अब तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहे हैं. जो स्थिति है, उसमें झारखंड की सभी 14 लोकसभा की सीट एनडीए गठबंधन जीतने जा रही है.
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – देश ने 56 ईंच के सीने वाला को प्रधानमंत्री बनाया है, ना खाएगा ना खाने देगा – डॉ मोहन यादव



