JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Land scam: हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद और कोलकाता के दो कर्मियों को ईडी ने देर रात किया गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

Ranchi: जमीन घोटाले मामले में ईडी ने देर रात हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद सहित तीन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दो अन्य आरोपितों में द रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कोलकाता के दो कर्मी संजीत कुमार व तापस घोष शामिल हैं. ईडी शुक्रवार को रांची स्थित पीएमएलए की अदालत में प्रस्तुत करेगी, जहां उन्हें रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन देकर अनुमति मांगेगी. जमीन घोटाला मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ व दस्तावेज की छानबीन के बाद तीनों गिरफ्तार किए गए हैं. हजारीबाग का मुंशी डीड राइटर इरशाद मूल दस्तावेज में हेराफेरी कर फर्जी डीड तैयार करता था.

द रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कार्यालय के कर्मी तापस घोष पर कार्यालय से जमीन के मूल दस्तावेज को गायब करने का आरोप है. दूसरे कर्मी संजीत कुमार पर भी कार्यालय से डीड गायब करने का आरोप है. ईडी ने रांची के सदर थाने में एक जून 2023 को बड़गाईं अंचल के तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप पर दर्ज प्राथमिकी के मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है. भानु प्रताप प्रसाद पर भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज अपने निजी आवास में रखने, मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ करने आदि के आरोपों की पुष्टि हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें: समन की अवहेलना मामले में पूर्व सीएम हेमंत की याचिका की सुनवाई अब दूसरी सक्षम पीठ में, एकल पीठ ने सुनने से किया इनकार

Related Articles

Back to top button