Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

समन की अवहेलना मामले में पूर्व सीएम हेमंत की याचिका की सुनवाई अब दूसरी सक्षम पीठ में, एकल पीठ ने सुनने से किया इनकार

सीजेएम कोर्ट के समन को दी है चुनौती, आईपीसी की धारा 174 के तहत कोर्ट ने लिया है संज्ञान

Ranchi: समन का अवहेलना करने मामले में सीजेएम कोर्ट के समन के खिलाफ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश कुमार की कोर्ट ने  हेमंत सोरेन की याचिका को  सुनने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने इसे सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया है.

कोर्ट ने कहा कि यह पीएमएलए से संबंधित मामला है जिस पर सक्षम कोर्ट ही सुनवाई करेगी. इसलिए इस याचिका को एक्टिंग चीफ जस्टिस की कोर्ट के समक्ष रखा जाए. दरअसल,हेमंत सोरेन की ओर से मामले में दर्ज शिकायतवाद को निरस्त करने का आग्रह किया गया. हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि ईडी के जिस समन पर नहीं गए थे उसका उन्होंने  जवाब दे दिया  था. इसके बाद वह समन लैप्स कर गया था . नए समन पर हेमंत सोरेन के ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे और समन का अनुपालन किया था. ईडी ने दुर्भावना से प्रेरित होकर उन्हें बार- बार समन जारी किया था.

बता दें कि मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी के रांची जोन के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा की ओर से दर्ज शिकायतवाद पर सीजेएम कोर्ट  ने आईपीसी की धारा 174 के तहत  संज्ञान लिया था और समन जारी कर के  हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन हेमंत सोरेन इस मामले में अब तक हाजिर नहीं हुए हैं .बता दे कि इस संबंध में ईडी की ओर से शिकायतवाद संख्या  3952/2024 सीजेएम कोर्ट में दाखिल की  गई है.

शिकायतवाद में शिकायतकर्ता ईडी की ओर से बताया गया है कि हेमंत को ईडी ने जमीन घोटाला मामला में 10 समन किया था, जिसमें से मात्र दो समन पर ही हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे. यह ईडी के समन की अवहेलना है. हेमंत ईडी के समक्ष 20 जनवरी को 8 वा समन एवं 31 जनवरी को दसवां समन में हेमंत उपस्थित हुए थे.

इसे भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने मौखिक कहा- नहीं सुधर रही है रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या, मेन रोड में सुजाता चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक ट्रैफिक नियम का रोज होता है उल्लंघन

Related Articles

Back to top button