Giridih

गिरिडीह: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लकर विहिप ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

Giridih: मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अब समाजिक संगठनों के साथ हिंदू संगठनों ने जागरुकता अभियान शुरु कर दिया है. इसी क्रम में बुधवार को गिरिडीह विश्व हिंदू परिषद् ने शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान विहिप के शिवपूजन कुमार महतो, अमित कुमार, विकास अग्रवाल, सावन कुमार और उमेश पंडित समेत दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र के कई हिस्सों में लोगों के घर पहुंचे. और लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि देश में चुनाव का दौर चल रहा है. ऐसे में जनता मतदान के दिन घरों से बाहर निकले, और अपना मतदान करें. मौके पर विहिप के पदाधिकारियों ने धरियाडीह, बड़ा चौक, गद्दी मुहल्ला समेत कई इलाकों का भ्रमण किया. और लोगों से मिलकर पूरे उत्साह के साथ वोटिंग करने की अपील किया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के धनवार में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मांगा समर्थन

Related Articles

Back to top button