Giridih

गिरिडीह के धनवार में भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मांगा समर्थन

Giridih:  तूफानी चुनाव प्रचार में जुटी कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बुधवार को गिरिडीह के धनवार पहुंची. इस दौरान उनके साथ धनवार भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, प्रर्देश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा समेत धनवार के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. अन्नपूर्णा देवी मौके पर धनवार के दर्जन भर गांवो का दौरा की.

मौके पर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ग्रामीणों से रुबरु होने के क्रम में 2024 के चुनाव को देश लूटने वाला और बचाने वाले की लड़ाई बताते हुए कहा कि पहले वामपंथी लूटेरी ताकतों के खिलाफ आवाज उठाते थे. और वामपंथ की विचारधारा ऐसी हो गई है कि देश लूटने वालों का समर्थन सिर्फ इसलिए कर रहे है क्योंकि उनके खिलाफ ईडी लगातार जांच कर उन्हें जेल भेज रही है. लेकिन जनता लूटने वाले दलों को जान चुकी है कि मोदी भी लूटने वालों को छोड़ने वाले नहीं है और पाई-पाई का हिसाब लूटने वालों से लेगें. इसका उदाहरण है अब तक अरबों रुपए की बरादमगी. केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में लूट की हर रोज कहानी सामने आ रही है. कांग्रेस, राजद और झामुमो को मिलाकर इंडि गठबंधन के काली कमाई का स्त्रोत जनता को अब दिख रहा है. जब एक मंत्री के पीएस के घरेलू स्टॉफ के कमरे से 35 करोड़ मिले. इस दौरान केन्द्रीय मंत्री धनवार के जिन-जिन गांवो पहुंची, उन गांवो में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत भी महिलाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

Related Articles

Back to top button