JharkhandLead NewsRanchi

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन: झारखंड को पूरे देश में 9वां रैंक, CM चंपाई सोरेन ने जतायी खुशी

Ranchi : श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन ने ग्रामीण विकास के विभिन्न मापदंडों पर झारखंड को पूरे देश में 9वां रैंक दिया है. इसे लेकर सीएम चंपाई सोरेन ने खुशी जताते सभी को बधाई दी है. सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले आदिवासियों, मूलवासियों एवं आम लोगों के जीवन स्तर में हमारी सरकार बदलाव ला रही है. योजनाओं एवं उनके द्वारा हो रहे बदलावों को केंद्र सरकार द्वारा सराहा गया है. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत चलनेवाले “श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन” ने ग्रामीण विकास के विभिन्न मापदंडों पर झारखंड को पूरे देश में 9वां रैंक दिया है. सीएम के मुताबिक, आप सभी के सहयोग से झारखंड के आम जनता की सेवा एवं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का हमारा अभियान जारी रहेगा.

टॉप पर तमिलनाडु

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन ने ग्रामीण विकास के अलग-अलग मापदंडों के आधार पर जो रैंकिंग तय की है, उसमें पहले स्थान पर तमिलनाडु, फिर मिजोरम, तेलंगाना जैसे राज्य हैं. इसके अलावा झारखंड से आगे कर्नाटक, पंजाब, छत्तीसगढ़, यूपी और सिक्किम जैसे राज्य हैं. गुजरात दसवें पायदान पर जबकि ओडिशा 19वें स्थान पर है.

इसे भी पढ़ें – ट्रांसपोर्ट नगर का काम अंतिम चरण में, जून तक पूरा करने का लक्ष्य

Related Articles

Back to top button