
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध देशी और विदेशी शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर अबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड के गुड़ासाई में 10 हजार किलोग्राम जावा महुआ एवं महुआ शराब बरामद किया है. साथ ही अवैध पांच भट्टियों समेत शराब बनाने वाले उपकरण को ध्वस्त किया गया है. अबकारी विभाग के कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है. गुप्त सूचना पर अबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस लाईन की प्रतिनियुक्त एवं चक्रधरपुर थाना पुलिस के सहयोग से छापामारी की गई. हालांकि पुलिस को देख शराब कारोबारी भाग गए. गुड़ासाई नदी किनारे अवैध रुप से महुआ शराब की पांच भट्टियां संचालित था. सभी भट्टियों को अबकारी विभाग ने पुलिस के सहयोग से ध्वस्त किया. जहां पर 10 हजार किलोग्राम जावा महुआ एवं महुआ शराब मिले. अबकारी विभाग के इंस्पेक्टर प्रवीन चौधरी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर नजर लगातार अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है. वहीं आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पांच भट्टी संचालक पर उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज की गयी है.
इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने हाटगम्हरिया प्रखंड में चलाया जनसंपर्क अभियान




