Crime NewsJharkhandJharkhand StoryNEWSRanchi

बरियातू थाना की महिला एएसआई पर जानलेवा हमला करने के मामले में 4 गिरफ्तार 

Ranchi: बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सरहुल नगर निवासी रेखा देवी बहु-बेटे से विवाद के बाद शुक्रवार की शाम थाना पहुंची. दाेनाें पक्ष थाना पहुंचकर ओडी पदाधिकारी के रूप में तैनात महिला एएसआई के समक्ष अपनी-अपनी बाते रखी. इसी दाैरान महिला एएसआई की किसी बात से एक पक्ष इतना ज्यादा नाराज हाे गया कि वह सभी महिला पुलिस अधिकारी से ही उलझ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे.

महिला एएसआई जब अपनी जान बचाने थानेदार के चैंबर में भागने का प्रयास करने लगी तो इस दौरान 2 महिला समेत 4 लाेगाें ने उन्हें पटककर उनका सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई. आनन-फानन में महिला पुलिस पदाधिकारी काे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं मारपीट करने वाले आरोपी रेखा देवी और उनके बेटे रविंद्र पांडे व आदित्य पांडे के अलावा अन्य सभी वहां से भाग निकले.

हालांकि इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियाें ने उन्हें दाैड़ाकर मेडिकल चाैक के समीप से रविंद्र पांडे के अलावा 3 अन्य महिलाओ काे पकड़ लिया. पकड़े गए सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों काे आज जेल भेजा जाएगा.

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है सरहुल नगर में किराए के घर में रेखा देवी अपने बेटे रविंद्र पांडे और आदित्य पांडे समेत अन्य लाेगाें के साथ रहती है. एक बेटा अपनी पत्नी प्रिया पांडे के साथ अलग किराए पर रहता है. परिवार के लाेगाें ने घर के एक टेंपाे काे बेचा था जिसके पैसे के बंटवारे काे लेकर विवाद शुरू हुआ था. विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाना पहुंचा और वहां विवाद सुलझाने के क्रम में महिला एएसआई के साथ एक पक्ष ने मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया.

Related Articles

Back to top button