
Ranchi : सीनियर फेडरेशन कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2024 में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य सीनियर फेडरेशन कप पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती चयन ट्रायल का आयोजन 8 अप्रैल को प्रातः 09:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी, रांची में आयोजित किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में 20 साल (2004) एवं इससे ऊपर के सभी पहलवान भाग ले सकते हैं एवं 18 एवं 19 साल (2005/2006 जन्मतिथि) के प्रतिभागी मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ भाग ले सकेंगे. खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा. अधिक जानकारी के लिए राजीव रंजन (फोन नंबर-7352062572) से संपर्क कर सकते हैं.
खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न हैं
पुरुष फ्रीस्टाइल
1-57kg
2-61kg
3-65kg
4-70kg
5-74kg
6-79kg
7-86kg
8-92kg
9-97kg
10-125kg
पुरुष ग्रीको रोमन
1-55kg
2-60kg
3-63kg
4-67kg
5-72kg
6-77kg
7-82kg
8-87kg
9-97kg
10-130kg
महिला भार वर्ग
1-50kg
2-53kg
3-55kg
4-57kg
5-59kg
6-62kg
7-65kg
8-68kg
9-72kg
10-76kg
इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: राज्य के हर मतदान केंद्र स्थल से संबद्ध रहेगी मेडिकल टीम



